पैट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश, पुलिस को दे डाली खुली चुनौती।
-देवरिया जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत डहरौली बुजुर्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार करीब 3:45 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार लगभग छह बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेट्रोल भरवा रहे एक व्यक्ति के बेहद करीब से गोली गुजर गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। इस पूरे मामले पर अभी तक पुलिस कि कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं।
appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k








