28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान मायके बालों ने हत्या का आरोप
ककरवई झांसी।ककरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनौड़ में पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के बाद पत्नी ने क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । ग्राम धमनौड़ निवासी कल्पना रैकवार उम्र 28 वर्ष पत्नी पुष्पेंद्र ने आज बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे अपने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी । घटना की सूचना ग्राम प्रधान सरजू पाठक द्वारा थाना ककरवई पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। मृतिका का पति पुष्पेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। पुष्पेंद्र की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कल्पना का मायका ग्राम रावली बड़ा तरीचर मध्यप्रदेश में है। कल्पना के अभी कोई संतान नहीं थी । वहीं मृतिका के मायके वालों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।
vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k








