गरौठा झांसी।आज कस्बा की बजरंग धर्मशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन के मुख्य अतिथि में एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह गौर की अध्यक्षता में नेशनल पत्रकार एसोसिएशन की मीटिंग आयोजित की गयी।
पत्रकारों की मीटिंग में समस्त पत्रकारों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
नेशनल पत्रकार एसोसिएशन की मीटिंग में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन ने पत्रकार शशिकांत तिवारी एवं फजल अहमद को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर उन्होंने कहा की आप सभी पत्रकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी पत्रकारिता करें साथ ही उन्होंने कहा शशिकांत तिवारी के संगठन में आने से संगठन उनके मार्गदर्शन में अधिक मजबूत होगा।
वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा की निष्पक्ष पत्रकारिता करने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।
कार्यक्रम का संचालन सलीम मंसूरी द्वारा किया गया।
इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी ने सभी पत्रकारों को एकजुट रहने एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करने को कहा।
इसके साथ ही समस्त पत्रकार साथियों ने राजेश सिंह परिहार को बार संघ गरौठा का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।
इस मौके पर रामपाल सिंह यदुवंशी बालादीन राठौर राजेश सिंह परिहार मिलन सिंह परिहार विमल तिवारी रिंकू यादव सुरेंद्र तिवारी धर्मजीत यादव राजकुमार तिवारी कृष्णचंद पाठक मुकेश पाठक निर्दोष राजपूत ओपी यादव महेंद्र रैकवार प्रमोद गुप्ता विनय शर्मा भूपेंद्र सेंगर आशीष दीक्षित छोटू यादव सहित पत्रकार मौजूद रहे।
अंत में सभी का आभारतहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बुंदेला एवं नगर अध्यक्ष मुबीन खान के द्वारा व्यक्त किया गया।
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia








