झांसी के मोठ में त्योहारों से पहले पीस कमेटी की बैठक, अफसरों ने दिए सख्त निर्देश
झांसी – मोठ तहसील परिसर में नायाब तहसीलदार की अध्यक्षता में शनिवार को पीस कमेटी की अहम बैठक बुलाई गई। नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर बैठक में तीखे लहजे में हिदायतें दी गईं।
बैठक में देवी प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियों के लोग मौजूद रहे। अफसरों ने साफ कहा कि मूर्तियां लगाने और पंडाल सजाने के लिए तय नियमों का पालन हर हाल में करना होगा। पंडाल में अग्निशमन यंत्रों की मौजूदगी अनिवार्य होगी, बिजली की व्यवस्था बेहतर और सुरक्षित रखनी होगी, ताकि हादसों की गुंजाइश न बचे। अधिकारियों ने दो टूक कह दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में राजस्व विभाग, नगर पंचायत और अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कमेटी के लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिस पर जिम्मेदारों ने तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। नायाब तहसीलदार ने साफ कहा कि त्योहारों में कोई अव्यवस्था, बिजली की गड़बड़ी, ट्रैफिक जाम या कानून व्यवस्था की समस्या सामने नहीं आनी चाहिए।
पीस कमेटी की इस बैठक का मूल संदेश साफ रहा—त्योहार मिलजुलकर मनाएं लेकिन सुरक्षा से समझौता नहीं। अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे और नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
यानी इस बार नवरात्र से दीपावली तक समितियों को चौकन्ना रहना होगा। पंडालों से लेकर जुलूस तक हर कदम नियमों से बंधा रहेगा। अफसरों ने साफ कर दिया कि उत्सव की आड़ में अव्यवस्था फैलाने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
???? सवाल बड़ा है कि जब नियम पहले से तय हैं तो हर साल बैठक कर केवल चेतावनी क्यों दी जाती है? क्या इस बार वाकई सख्ती होगी या फिर पुराने ढर्रे पर ही त्योहार निपटा दिए जाएंगे?
appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k








