गुरसराय झांसी।नगर की प्रमुख सड़कों,बाजारों और चौराहों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।जिसकी वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पूर्व में आवारा पशुओं की वजह से कई बड़े हादसे भी हो चुके हैं।बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं।
बताते चले कि नगर में आवारा पशुओं का जमावड़ा इन दिनों दुर्घटना का कारण बना हुआ है। मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं के कारण राहगीरों, वाहन चालकों का निकलना तक दूभर हो गया है।कई बार तो हालात यह हो जाते है कि आवारा पशुओं के कारण जाम लग जाता है।रात में स्थिति और विकट हो जाती है। मुख्य मार्ग पर आवारा पशु बैठे रहने से कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो जाते है।नगर के बाजार,पटकाना,गांधीनगर,मातवाना,टीचर्स कॉलोनी,गुराई बाजार सहित कई स्थानों को सैकड़ों मवेशियों ने अपना ठिकाना बना रखा है।कई बार जानवर आपस में ही भिड़ जाते है जिसकी वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर भी समय-समय पर वायरल होती रहती हैं।इनकी संख्या सुबह और शाम को ज्यादा हो जाती है। चौराहे या सड़क से गुजरने वाले वाहनों के हॉर्न से कई बार ये बिचक जाते है।जिसकी वजह से ये सड़क पर दौड़ने लगते हैं,और हादसे हो जाते हैं। बावजूद इसके सम्बन्धित अधिकारी इनकी पकड़ करने में असमर्थता जता रहे।अगर समय रहते नगर की प्रमुख सड़को और चौराहों से इन मवेशियों को नहीं हटाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। और इनकी संख्या आस-पास गाँव से आ रहे जानवरों के झुंड के झुंड आने से लगातार बड़ती जा रही हैं जिससे किसी भी दिन बहुत बड़ा हादसा हो सकता हैं इसको लेकर कस्बा व क्षेत्र के लोगों ने उपजिलाधिकारी गरौठा से पशुपालन,विकासखंड,नगर पालिका की संयुक्त टीम गठित कर इस संबंध में जल्द कार्यवाही की पहल की है ताकि आवारा गौवंशों को संरक्षण भी मिल सके और आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लेकर कोई बड़ी दुर्घटना न हो सके को रोका जा सके।
f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026








