Search
Close this search box.

उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनने की राह पर, उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था — संजय सिंह गंगवार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनने की राह पर, उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था — संजय सिंह गंगवार

 

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर जालौन के उरई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस दौरान यूपी के गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, किट और स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों को चेक, ट्राई साइकिल और लैपटॉप भी प्रदान किए। नई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए।

उरई के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 8 वर्षों में सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। गेहूं खरीद केंद्र समय से पहले खोले गए और किसानों को बेहतर मूल्य दिया गया।

गन्ना मंत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती में पारदर्शिता बरती गई है। प्रदेश में निवेश बढ़ा है और उत्तर प्रदेश अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम शासन द्वारा निर्धारित 6 थीमों पर आधारित है।

इस दौरान उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें