झांसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किशोरी की मौत, 3 दर्जन से अधिक लोग घायल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

👆🏻*झांसी ब्रेकिंग*

*झांसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी,3 दर्जन से अधिक लोग घायल।*

*घटना में 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत।*

खबर झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के ललितपुर हाइवे से है।। जहां नेशनल हाईवे पर आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्टर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 40 लोग सवार बताए गए।।वही घटना के बाद हाइवे पर चीख पुकार मच गई। मौके पर राहगीरों ओर पुलिस की मदद से तत्काल घायलों को झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें