अक्टूबर से NHM संविदा कर्मचारियों का पूर्ण कार्य बहिष्कार : रिपोर्ट-मुबीन खान  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*8 अक्टूबर से NHM संविदा कर्मचारियों का पूर्ण कार्य बहिष्कार*

 

मांगें नहीं मानीं तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में प्रदेशव्यापी महाआंदोलन

झाँसी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के चरणबद्ध आंदोलन के तहत जनपद झाँसी के समस्त NHM संविदा कर्मचारी 8 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। संघ द्वारा पूर्व में ही ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन को आगामी आंदोलन एवं संभावित परिस्थितियों से आगाह किया जा चुका है।

जिलाध्यक्ष शैलेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों ने काली पट्टी सहित शांतिपूर्ण सांकेतिक विरोध के माध्यम से अपनी मांगें शासन तक पहुंचाईं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए। 8 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार होगा और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले किसी भी प्रभाव की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”

जिला महामंत्री डॉ. के. एल. पाल ने कहा कि यदि इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से प्रदेश के समस्त जनपदों के NHM संविदा कर्मचारी लखनऊ में एकजुट होकर महाआंदोलन की तैयारी करेंगे।

संघ ने स्पष्ट किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अनुशासित तरीके से जारी रहेगा, लेकिन मांगों के समाधान तक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।

 

शैलेश यादव — जिलाध्यक्ष

उ. प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, जनपद–झाँसी

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें