विद्यालय में पढ़ने के लिए घर से निकला नाबालिग छात्र हुआ गुम पिता ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से की खोजने की मांग : रिपोर्ट- मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्यालय में पढ़ने के लिए घर से निकला नाबालिग छात्र हुआ गुम पिता ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से की खोजने की मांग

 

गरौठा झांसी।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निपान निवासी दयाराम ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका पुत्र ऋषि नाबालिक है जो कस्बा के जय हिंद मिशन इंटर कॉलेज गरौठा में कक्षा 10 में पड़ता है।

वह दिनांक 8 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे विद्यालय पढ़ने के लिए गरौठा आया था लेकिन वह विद्यालय नहीं पहुंचा और ना ही घर वापस लौटा तो परिवार के लोग गरोठा आए तो यहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि प्रार्थी का पुत्र कस्बा के नये गुरसराय बस स्टैंड पर सुबह करीब 8:00 बजे देखा गया था तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है।

तो प्रार्थी ने अपने पुत्र की तलाश में सभी रिश्तेदारों से फोन पर जानकारी ली लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं लगा इसके साथ ही परिवार के लोग उसको लोग जगह-जगह पर उसको तलाश भी कर रहे हैं।

प्रार्थी ने पुलिस से जल्द से जल्द अपने पुत्र को खोजने की मांग की।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें