भगवान वासुपुज्य स्वामी जी का मोक्ष कल्याणक श्रद्धालुओं ने लड्डू चढ़ाकर मनाया : रिपोर्ट-विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*भगवान वासुपुज्य स्वामी जी का मोक्ष कल्याणक श्रद्धालुओं ने लड्डू चढ़ाकर मनाया*

*अनंत चतुर्दशी पर्व के साथ दशलक्षण महोत्सव का हुआ समापन*

 

बरुआसागर (झांसी) दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपवास एकासन एवं श्री जी का अभिषेक किया और भगवान की बृहद शांतिधारा रमेश चंद्र चक्रेश कुमार जैन मावा, चौधरी राकेश जैन रोशन,आलोक जैन डिम्पल एवं चौधरी गर्वित जैन के द्वारा की गई

उपरांत बारहवें तीर्थंकर भगवान वासुपुज्य जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया जिसका लाडू चढ़ाने का पुण्य लाभ राजेश जैन मावा परिवार को प्राप्त हुआ

उक्त अवसर पर उत्तम अकिंचन धर्म पर प्रवचन करते हुए आदि शास्त्री जी ने कहा जीवन में अपने शरीर और नित्य उपयोग में आने वाली वस्तुओं के अतिरिक्त व्यर्थ में संग्रह को ना करना आकिंचन की श्रेणी में आता है उपरांत धार्मिक जोड़ी बनाओ प्रतियोगिता हुई जिसका संचालन पूनम जैन गुरुवाणी ने किया ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित बैशाखियां, कोषाध्यक्ष द्वय दीपक जैन,रजनीश जैन गोलू,विनोद जैन एडवोकेट,चिराग जैन,वरुण चौधरी, सौरभ चौधरी,अनिल जैन चुन,विकास जैन एडवोकेट आदि उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार दिगम्बर पंचायत समिति के अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन ने किया।

 

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें