आधी रात में गोलियों की बौछार रेस्टोरेंट में युवक की हत्या आरोपी फरार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

आधी रात में गोलियों की बौछार रेस्टोरेंट में युवक की हत्या आरोपी फरार

देवरिया जनपद में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ बदमाशों ने आधी रात एक युवक को गोलियों से भून डाला। पूरा मामला देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर डिपो के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार रात करीब 11:30 बजे सनसनीखेज हत्या की घटना हुई। सोपरी गांव निवासी पप्पू यादव (38) खाना खाने पहुंचे थे, तभी पीछे से आए तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और पप्पू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। मृतक के पिता धारी यादव ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव दो दिन पहले ही परदेस से लौटे थे और उसी रात वापस जाने वाले थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें