मानवता की मिसाल : डॉ. संदीप ने जरूरतमंद बेटी की शादी में निभाई अभिभावक की भूमिका : रिपोर्ट- मुबीन ख़ान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानवता की मिसाल: डॉ. संदीप ने जरूरतमंद बेटी की शादी में निभाई अभिभावक की भूमिका रिपोर्ट मुबीन ख़ान

झाँसी। मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक भावुक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब इसाई टोला, प्रेमनगर की रहने वाली मुस्कान परवीन (पुत्री स्व. मोहम्मद शहज़ाद एवं माता नसीम) का विवाह दिनांक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने आगे बढ़कर बेटी की शादी में हर संभव सहयोग कर एक अभिभावक की भूमिका निभाई।

शादी से पूर्व मुस्कान को कलर्स सैलून में तैयार करवाया गया, जिसकी व्यवस्था भी डॉ. सरावगी द्वारा कराई गई। विवाह के पूर्व संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां डॉ. संदीप सरावगी ने मुस्कान को फुल साइज ट्राॅली बैग, साड़ी एवं अन्य आवश्यक गृहस्थी का सामान भेंट कर विदाई दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा “हर बेटी को सम्मान और खुशियों के साथ विदा करने का हक है। मुस्कान हमारी बेटी की तरह है, और उसकी जिंदगी की नई शुरुआत में सहयोग करना हमारा कर्तव्य है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद करनी चाहिए, तभी सच्चे मायनों में मानवता जीवित रह सकती है।”

इस पुनीत कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग डॉ. सरावगी के इस प्रयास को प्रेरणादायक बता रहे हैं। इस अवसर पर संदीप नामदेव, सुशांत गैंडा, अनुज प्रताप सिंह, राजू सेन, बसंत गुप्ता, अंजली विश्वकर्मा, रिया वर्मा, राकेश अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक चाचा, महेंद्र रायकवार, शुभांशु वर्मा, शिवानी कुशवाहा, स्नेहा कुशवाहा, अभय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें