मिड-डे-मील में बच्चों को देने के लिए पानी में दूध मिलाने का वीडियो वायरल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिड-डे-मील में बच्चों को देने के लिए पानी में दूध मिलाने का वीडियो वायरल

यूपी के महोबा जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को देने के लिए रसोईया द्वारा प्रधानाध्यपिका की मौजूदगी में पानी में दूध मिलाने और प्रधानाध्यापिका का विद्यालय में सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शिक्षा महकमे में हड़कम्प मच गया। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से रसोईया प्रधानाध्यापिका की मौजूदगी में बाल्टी में भरे पानी में पैकेट का दूध मिला रही है,और प्रधानाध्यापिका सामने खड़े होकर यह सब नजारा देख रही हैं। तो वहीं दूसरे वीडियो में भी देखा जा सकता है कि प्रधानाध्यापिका शिक्षा के मंदिर में बच्चों को पढ़ाने की जगह आराम फरमाते हुए नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो जनपद में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर आरोपी प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जबाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल मामला कबरई विकास खण्ड क्षेत्र के ढिकवाहा गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। जहाँ प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात मोनिका रानी की मौजूदगी में बच्चों को देने के लिए रसोईया द्वारा पानी से भरी बाल्टी में पैकेट का दूध मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शिक्षा महकमें में हड़कम्प मचा हुआ है। तो वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है की प्रधानाध्यापिका बच्चों को पढ़ाने की जगह कक्षा के अन्दर ही सोते हुए नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने नोटिस जारी कर आरोपी प्रधानाध्यापिका से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है,संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। दरअसल मिड डे मील के तहत बच्चों को पोषण के रूप में सप्ताह में 200 मिलीमीटर दूध देने का प्रावधान है, लेकिन इस पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त शिक्षकों की मनमानी चल रही है। जिसके चलते बच्चों को मिलने वाले इस पोषण तत्व पर भी डाका डालने का काम किया जा रहा है। मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा का कहना है कि दो अलग-अलग वीडियो संज्ञान में आए हैं एक वीडियो में रसोईया प्रधानाध्यापिका की मौजूदगी में दूध में पानी मिला रही है जबकि दूसरे वीडियो में प्रधानाध्यापिका सोई हुई नजर आ रही है, शिक्षा के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शिक्षिका को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है दो दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।बहरहाल इतना तो साफ है कि जनपद में जिस तरीके से आए दिन शिक्षकों की लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। यह कहीं ना कहीं जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं, अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाली शिक्षिका के खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाई जाती है।

 

go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें