4 दिन बाद लापता युवक का शव नहर में उतराता मिला। परिवार ने हत्या करने का लगाया आरोप :रिपोर्ट-शुभम त्रिपाठी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

4 दिन बाद लापता युवक का शव नहर में उतराता मिला। परिवार ने हत्या करने का लगाया आरोप।

समथर- कस्बे के खानबहादुर मोहल्ला निवासी सुवरातन पत्नी शतार खां द्वारा बीते सोमवार को थाना समथर में एक शिकायती पत्र देकर अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा लापता युवक अफसर उम्र करीब 29 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुट गई थी। गुरुवार सुबह जालौन जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र में निकली नहर में राहगीरों को एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया जिसकी शिनाख्त गुमशुदा युवक अफसर के रूप में हुई। जिसके बाद नदीगाव पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया गया था। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजन व समथर पुलिस उरई पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव को समथर लाई। वहीं आक्रोशित परिजन समथर थाने पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए बीते सोमवार को हुई पार्टी में शामिल लोगों पर हत्या का आरोप लगाने लगे।

समथर थानाध्यक्ष अतुल राजपूत द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया गया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे उस आधार पर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद आक्रोशित परिजन शान्त हुए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार मोठ ज्ञानप्रकाश, क्षेत्राधिकारी मोठ अजय श्रोतीय, नायब तहसीलदार, शाहजहांपुर, मोठ सहित पूंछ थानों का पुलिस बल तैनात रहा।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें