शोभायात्रा के मद्देनज़र रूट किये डायवर्जन,एंबुलेंस आदि वाहनों को छूट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिशा निर्देश देते कप्तानहाथरस विगत वर्ष की भाँति इस
वर्ष भी श्री अग्रसेन महाराजा शोभा यात्रा आज निकाला जाना प्रस्तावित है जिसमें अधिक से अधिक भीड का आवागमन रहेगा । शोभा यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के रूट डायवर्जन किए गए हैंl
अतः इस कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक 22.09.2025 को सांय 17.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जनपद हाथरस की यातायात व्यवस्था / रूट डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा । जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे तथा कोई अप्रिय घटना घटित न हो आगरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहन नगला भुस तिराहा थाना चन्दपा से वाई पास होते हुये बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा, अलीगढ,कासगंज की ओर जायेगे। अलीगढ की तरफ से आने वाले मध्य/बडे वाहन
रूहेरी तिराहा कोतवाली हाथरस गेट से वाई पास होते हुये बाया
हतीसा पुल/मथुरा बरेली बाईपास जनपद मथुरा/आगरा की ओर जायेगे। आपातकालीन वाहन (एम्बुलेन्स, फायरब्रिग्रेड, आदि) को आवश्यकतानुसार रूट के हिसाब से जाने की अनुमति होगी।

रिपोर्ट हाथरस विष्णु नागर

 

 

 

 

 

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें