गोरखपुर ब्रेकिंग
पिटाई से घायल पशु तस्कर ने तोड़ा दम
ग्रामीणों की पिटाई से पशु तस्कर ने तोड़ा दम
इलाज के दौरान पशु तस्कर ने तोड़ा दम
बिहार के गोपालपुर के तस्कर अजब हुसैन की मौत
छात्र की हत्या कर भाग रहे पशु तस्कर को पकड़ा था
पशु तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा था
पशु तस्करों ने छात्र को पकड़कर हत्या कर दी थी
पिपराइच के मऊआचापी गांव में हुई थी वारदात
गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या में शामिल पशु तस्कर की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती था। शुक्रवार सुबह 10:37 बजे उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी 21 साल के अजहर उर्फ अजब हुसैन के रूप में हुई है।
दरअसल, 15 सितंबर की रात गांव में घुसे पशु तस्करों की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई थी। तस्कर NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता को अपनी गाड़ी में खींच ले गए थे और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
इस दौरान भीड़ ने अजहर को पकड़ लिया था और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। उसे छुड़ाने में SP और दरोगा घायल हो गए थे। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया और पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की थी।
इस मामले में 2 दिन पहले यानी बुधवार को पुलिस ने बाइक से जा रहे तीनों बदमाशों को कुशीनगर में एनकाउंटर में पकड़ा था। इस दौरान आरोपी रहीम के दोनों पैरों में गोली लगी थी।









