जल विहार महोत्सव में हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
बरुआ सागर (झांसी) नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित जल विहार महोत्सव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन जमुना प्रसाद कुशवाहा, अध्यक्ष/सभापति उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के मुख्य आतिथ्य, अमर सिंह कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि के विशिष्ट आतिथ्य, पालिका अध्यक्ष सुशीला राजेंद कुशवाहा की अध्यक्षता एवं अधिशाषी अधिकारी राम दुलार यादव की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभाराम मां सरस्वती की वंदना से की गई तत्पश्चात कवि गौरव चौहान इटावा ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता प्रस्तुत करते हुए कहा कि दुश्मन दहका रे दहका आधी रात को, सिंदूर महका रे महका आधी रात को, कवि हेमंत पांडे कानपुर ने हास्य प्रस्तुत करते हुए मिल जाए हमको आतंकी तो अपने दम पर मरेंगे, कवियित्री श्रद्धा शौर्य नागपुर ने राष्ट्र चेतना को जागृत करते हुए धर्म बचेगा तो देश बचेगा, कवियित्री प्रीति पाण्डेय प्रतापगढ़ ने कहा कि आज कल पर जो बात को टाले हुए है दर असल झांसे में डाले हुए है, कवि अजय अंजाम ने कहा कि कहीं गीता महकती है कही कुरान की खुशबू बहुत सौंधी है मेरे खलिहान की खुशबू तत्पश्चात अंत में कवि एवं मंच संचालक सुमित ओरछा ने कहा कि सतयुग से कलयुग तक समस्याएं भिन्न भिन्न सबका हल मिलेगा तुम्हे राम की कहानी में का प्रस्तुतीकरण किया एवं नगर के वरिष्ठ वयोवृद्ध कवि ओम दीक्षित पागल मंच पर उपस्थित रहे कवियों के काव्य पाठ पर पर सैकड़ों की तादात में उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की आवाज से काव्य पाठ को सराहा। कार्यक्रम में पार्षदगण जल विहार महोत्सव के प्रभारी पार्षद विजय दुबे कवि सम्मेलन संयोजक पार्षद सरस्वती असटया सित भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, एवं पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर विनोद साहू









