गरौठा झांसी।गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्वा निवासी महमूद अहमद ने बताया कि उसके घर से 8 जून को गांव के परमानंद एवं उसकी पत्नी प्रभा देवी ने मिलकर घर के अंदर रखी गोदरेज की अलमारी को तोड़कर सोने चांदी के जेवराज सहित लगभग तेरह लाख रुपए की चोरी कर ली थी प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर गुरसराय थाना में पुलिस ने धारा 305 331 के तहत मुकदमा पंजीकृत भी कर लिया है लेकिन अभी तक पुलिस ने ना चोरों को गिरफ्तार किया न चोरी का माल बरामद किया वहीं आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं।
वही पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि दिनांक 22 जून को 8:00 बजे रात्रि परमानंद अवैध तमंचा लेकर प्रार्थी के घर आया और तमंचा दिखाकर धमकी दी के पुलिस में मेरे दो लाख रुपए खर्च हो गए हैं एक सप्ताह के अंदर दो लाख मुझे नहीं दिए तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे इसके बाद भी आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं।
वहीं प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ जिला से लेकर तहसील तक अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है फिर भी पुलिस ने ना आरोपीयों को गिरफ्तार किया ना उनसे अभी तक चोरी का माल बरामद किया।
वही बुजुर्ग पति-पत्नी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए सोने चांदी के जेवरात वापस दिलाये जाने की गुहार लगा रहे है।









