पुलिस क्षेत्राधिकारी के सेवानिवृति होने पर कार्यालय प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन : रिपोर्ट- मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस क्षेत्राधिकारी के सेवानिवृति होने पर कार्यालय प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।आज पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के सेवानिवृत्ति हो जाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के प्रांगण में एक विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार सिंह ने की कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह मैं मौजूद अधिकारियों पुलिस स्टाफ एवं स्थानीय लोगों ने उनके अच्छे कार्यों में योगदान एवं अपने कार्यकाल में जिस प्रकार परिश्रम व कर्मठता से दायित्व निर्वहन किया है इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उनके सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे स्वास्थ्य ओर खुशहाल जीवन की कामना के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही गुरसराय थाना थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे एरच थानाध्यक्ष निलेश कुमारी कस्बा इंचार्ज राकेश कुमार दीक्षित उप निरीक्षक रघुपाल सिंह रामचंद्र सिंह सुभाष चंद्र राम सचित्र पटेल एवं वरिष्ठ पत्रकार रामपाल सिंह यदुवंशी,डीकू जैन,अनिल शर्मा,मुबीन खान,कौशल किशोर,मुकेश पाठक,एवं पुलिस स्टाफ सहित कस्बा एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें