पेट दर्द से परेशान युवक ने यूट्यूब देखकर खुद कर डाला ऑपरेशन, सर्जरी कर लगाए 11 टांके…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेट दर्द से परेशान युवक ने यूट्यूब देखकर खुद कर डाला ऑपरेशन, सर्जरी कर लगाए 11 टांके

 

मथुरा में एक युवक ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस युवक ने खुद का ही ऑपरेशन कर डाला। इतना ही नहीं सर्जरी के बाद उसने 11 टांके भी लगाए और फिर अस्पताल पहुंच गया।

मथुरा के वृंदावन में पेट दर्द से पीड़ित युवक ने ऐसी हरकत कर डाली, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस युवक ने यूट्यूब से देखकर खुद ही अपना ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के लिए वो मेडिकल से सुन्न करने का इंजेक्शन, ब्लेड और अन्य सामान लेकर आया। ऑपरेशन करने के बाद उसने पेट में 11 टांके भी लगाए। इसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ी, तो वो दर्द से चीखने लगा। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

राहुल ठाकुर ने बताया कि सुनरख निवासी चाचा राजा बाबू (32) पुत्र कन्हैया ठाकुर कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थे। वह कई बार डॉक्टरों से इलाज करा चुके थे, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। 18 साल पहले उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हो चुका था, जिसके बाद से उन्हें बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती थी। लगातार दर्द से तंग आकर उन्होंने खुद ही अपना ऑपरेशन करने की ठान ली।
राजा बाबू ने डॉक्टरों की तरह इंजेक्शन लगाकर खुद को सुन्न किया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीर दिया। शुरुआत में दर्द का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ वह तड़पने लगा। इस दौरान उसने पेट में 11 टांके भी लगा लिए। फिर भी दर्द से राहत नहीं मिली। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक की चीखें सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि बिना उचित जानकारी के ऐसा कदम उठाना जानलेवा हो सकता था। राजा बाबू की हालत फिलहाल स्थिर है। उसका उपचार किया जा रहा है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें