पुलिस ने गस्त के दौरान अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा खनन माफियाओं में हड़कंप : रिपोर्ट-विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने गस्त के दौरान अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा खनन माफियाओं में हड़कंप

 

गरौठा झांसी।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस गस्त के दौरान पुलिस ने अवैध बालू से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा।

क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस ने ग्राम जसवंतपुरा की धसान नदी से अवैध रूप से बालू लेकर आ रहे आयशर ट्रैक्टर को पकड़ लिया जिसमें बालू भरी हुई थी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली लाकर सीज कर दिया।

पकड़े गए ट्रैक्टर के खिलाफ अवैध रूप से बालू खनन से संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामचंद्र उप निरीक्षक मदनपाल कांस्टेबल शशांक मिश्रा पुष्पेंद्र सिंह नैंसी सिंह मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें