अनुपमा सिंह लोधी ने महिला जागरूकता स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम दुरखुरू में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर के साथ महिला जनजागरूकता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा से डॉ. विवेक सोनी तथा स्वास्थ्य केंद्र बामौर से विमल गौतम सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी विभाग की सुपरवाइजर हेमा, कुमकुम, निशा सहित कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण आहार भेंट किया। कृषि विभाग की ओर से भगवान दास, कृष्णपाल, संदीप वर्मा और एडीओ जनवेंद्र सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया समझाई।
समाज कल्याण विभाग ने काउंटर लगाकर वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह लोधी ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करना है। जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना भी सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र बुंदेला, मयंक गुप्ता, जितेंद्र सिंह परिहार, छत्रपाल पाल, शैलेंद्र सिंह फौजी, कृष्णकांत गौतम, हरेंद्र प्रताप, आईटी सेल गरौठा, भारती अग्रवाल, विनीता आर्या, ग्राम प्रधान राजेंद्र अहिरवार, जमुना बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।








