बरुआसागर के गुलाब बाग धाम में 23 दिसंबर से होगी महिला समिति द्वारा श्रीमद्भागवत कथा, पं नितिन चतुर्वेदी होंगे कथावाचक : रिपोर्ट-विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बरुआसागर के गुलाब बाग धाम में 23 दिसंबर से होगी महिला समिति द्वारा श्रीमद्भागवत कथा, पं नितिन चतुर्वेदी होंगे कथावाचक*

बरुआसागर। नगर के गुलाब बाग धाम में महिला समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली श्रीमद्भागवत कथा इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित की जाएगी। कथा का शुभारंभ 23 दिसंबर से होगा। कथा में प्रसिद्ध कथावाचक पं. नीतिन चतुर्वेदी जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के शुभारंभ अवसर पर 23 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा विष्णु भगवान मंदिर स्टेशन रोड से निकाली जाएगी।

 

श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर गुलाब बाग धाम में महिला समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। कथा के यजमान रजनी-कमलापत राय, तनु-सुरेंद्र राय, हनी-संजय राय, रजनी-जयशंकर श्रीवास्तव, जयंती-दीपक चौरसिया, विनीता-हाकिम यादव रहेंगे।

 

बैठक में महिला समिति की सदस्य पिंकी राय, कलावती राय, बबली तिवारी, जानकी अग्रवाल एवं कमला नौगरेया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

 

वहीं पंडित विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी दिनों में 25 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्री गौड़ बाबा सिद्धाश्रम, खाती बाबा चौराहा, केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 के पास, रेलवे कॉलोनी, झांसी में भी किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की।

 

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें