नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अरुण कुमार मिश्रा द्वारा कान्हा गौशाला में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।कस्बा में स्थित कान्हा गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने गौशाला पहुंचकर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन किया।
गौ पूजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। गौशाला में मौजूद गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धापूर्वक चारा एवं अन्य सामग्री भी खिलाई गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन गौ सेवा और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश देता है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गौ पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति आस्था का प्रतीक है।
इस दौरान आचार्य रविचंद्र दीक्षित हर प्रसाद पटेल, अनिल तिवारी जखौरा, बृजकिशोर मिश्रा ,मोंटी नायक , मानवेंद्र सिंह ,आलोक सोनकिया ,पार्षदगणों में भारती अग्रवाल ,फजल खान ,हारून खान,दीपक गुप्ता ,चंद्रभान , संजय आर्य ,दृगपाल पटेल ,राजेंद्र ,जगदीश सागर , कैलाश सोनी ,के साथ साथ नगर पंचायत के कर्मचारीगण एवं संभ्रांत व्यक्ति गौशाला में उपस्थित रहे।








