होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक युवक, दो नाम, दो आधार कार्ड बरामद,आरोपी गिरफ्तार.. जांच जारी… 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बरेली में होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक युवक, दो नाम, दो आधार कार्ड बरामद,आरोपी गिरफ्तार.. जांच जारी

बरेली में बायोमेट्रिक ने पकड़ी चालाकी,धर्मेंद्र बनकर दी परीक्षा फिर अनुराग बनकर पहुंचा दोबारा; कोतवाली में FIR दर्ज

जनपद बरेली में होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा-2025 में रविवार को बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया एक शातिर अभ्यर्थी दो नाम और दो आधार कार्ड के सहारे दोबारा परीक्षा देने पहुंच गया लेकिन बायोमेट्रिक जांच ने उसकी सारी चालाकी धरी की धरी रह गई पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने पूछताछ में आरोपी अनुराग ने कबूला कि उसने दो अलग-अलग नामों से आधार कार्ड बनवा रखे हैं चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों आधार में पिता का नाम, पता और बाकी जानकारी एक ही थी,सिर्फ नाम बदलकर फर्जी पहचान बनाई गई थी आरोपी का मकसद था कि किसी भी एक नाम से परीक्षा पास कर होमगार्ड की नौकरी हथिया ले पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है……होमगार्ड भर्ती में सेंध लगाने की यह कोशिश बायोमेट्रिक सिस्टम के चलते नाकाम हो गई अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक जांच कारगर साबित हो रही है फर्जीवाड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें