*बहराइच: शादी समारोह से लौट रहे युवक को बेकाबू ट्रॉली ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत*
बहराइच जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक शादी समारोह से पैदल लौट रहे युवक को गलत दिशा से आ रही ईंटों से लदी ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधीर कुमार वर्मा के रूप में हुई है। सुधीर कैसरगंज के बकदोरापुर स्थित एस.आर. मैरिज हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय, एक ईंट भट्टे की ट्रॉली गलत साइड से आ रही थी, जिसने सड़क किनारे चल रहे सुधीर को अपनी चपेट में ले लिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: मृतक के भाई विपिन कुमार वर्मा ने बताया कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ। सुधीर फखरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था, लेकिन यह दुखद घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।








