मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक अधिकारों व सुरक्षा की दी जानकारी रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक अधिकारों व सुरक्षा की दी जानकारी रिपोर्ट मुबीन खान

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

गरौठा झांसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेस 5 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह के सह निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं विद्यालयों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी महिला कांस्टेबल अंजली पाल व कांस्टेबल संदीप कुमार द्वारा कस्बा के जूनियर हाईस्कूल प्राथमिक विद्यालय कन्या इंग्लिश मीडियम गरौठा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 1098, 108, 102, 1930 व 181 के बारे में विधिवत एवं विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें सुरक्षा व सहायता के लिए इन सेवाओं के उपयोग हेतु जागरूक किया गया।
वही अभियान के जरिए महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

Mubeen Khan
Author: Mubeen Khan

Leave a Comment

और पढ़ें