बांदा में खोदी गई कब्र, निकाली लाश अब होगा पोस्टमार्टम, आठ दिन पहले दफन की गई थी नाबालिग लड़की की लाश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बांदा यूपी*

 

बांदा में खोदी गई कब्र, निकाली लाश अब होगा पोस्टमार्टम, आठ दिन पहले दफन की गई थी नाबालिग लड़की की लाश

यूपी के बांदा में 8 दिन बाद एक नाबालिक लड़की के शव को पुलिस ने कब्र से निकाला है, इस लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में 2-3 मार्च की रात में उसके ही घर के बाहर से बरामद हुआ था और अगले ही दिन इसके शव जमीन में दफन कर दिया गया था, लेकिन लड़की की मां ने एक सप्ताह बाद लड़की की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से लड़की की लाश निकलवा कर पोस्टमार्टम करने की फरियाद की थी, लड़की की मां की फरियाद पर पुलिस ने जिलाधिकारी से अनुमति लेकर आज कब्र को खुदवाया और उस लाश बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, मृतक लड़की की मां का कहना है कि उसकी लड़की की बलात्कार करने के बाद हत्या की गयी है और गांव के दबंगो के दबाव में बिना पोस्टमार्टम कराए लड़की को दफन कर दिया गया, वहीं इस मामले में पुलिस समय पर तहरीर ना मिलने और आरोप ना लगने के चलते पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कह कर अपना बचाव कर रही है।

 

यह सनसनीखेज मामला थाना गिरवा क्षेत्र के मसूरी गांव से सामने आया है जहां आज गांव के ही श्मशान में बनी कब्र को खुदवा कर पुलिस ने एक नाबालिक लड़की की लाश निकाली है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मृतक लड़की की मां के मुताबिक उसका पति शिव बली वर्मा और तीन बेटे महानगरों में मजदूरी करते हैं मृतका की मां का कहना है, कि दो सप्ताह पहले उसके गांव का रहने वाले दबंग युवक अनुज को उसने अपनी लड़की मृतका मैना से अश्लील हरकतें करते हुए देखा था और उसकी लड़की ने उसे बताया था कि अनुज नाम का यह युवक उसके साथ जबरन बलात्कार करता है और किसी को बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है, मृतका की मां के मुताबिक यह पता चलने पर वह आरोपी अनुज के घर गई थी और उनसे पुलिस में जाने की बात कही थी जिस पर अनुज के परिजनों ने उसके घर जाकर उसको धमकी दी थी कि अगर लड़के के खिलाफ पुलिस में कार्रवाई की तो लड़की को उठवा कर उसकी हत्या कर देंगे, मृतका की मां का आरोप है की 2 अप्रैल की रात 1:00 बजे आरोपी अनुज अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को लेकर उसके घर आया था और उसकी लड़की के साथ जबरन रेप किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी और लाश दरवाजे पर फेंक दी थी, लड़की की चीख सुनकर वह बाहर आई थी और उसने अनुज और उसके साथी को भागते देखा था, मृतका की मां का यह भी आरोप है कि गांव के लोगों ने दबंग अनुज के परिजनों के दबाव में बिना पुलिस को सूचना दिलवाये और पोस्टमार्टम कराए बगैर उसकी बेटी को की लाश को जमीन में दफना दिया था।

 

मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने जिलाधिकारी की अनुमति लेते हुए आज लड़की की कब्र को खुदवा कर उसकी लाश बरामद की है और उसका पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल से कराए जाने के आदेश दिए गए, इस मामले में सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी का कहना है कि दो-तीन मार्च की रात इस नाबालिक लड़की का शव उसके घर के बाहर दरवाजे से मिला था कोई शक और आरोप ना होने के चलते परिजनों और ग्रामीणों ने बिना पुलिस प्रशासन को सूचना दिए शव को गांव में ही दफना दिया था जिसे मृतका की मां की प्रार्थना पर जिलाधिकारी बांदा से अनुमति लेकर प्रशासनिक मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में नियमों अनुसार दफनाये गये शव को बाहर निकाला गया है शव का डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें