फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर पहुंचीं देवरिया, देवरिया में चमका बॉलीवुड का सितारा….
देवरिया आज उस वक्त खास बन गया जब बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर ने शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई
एक निजी समारोह में
जहां करिश्मा कपूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और पूरे कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगा दिया
देवरिया में आयोजित इस खास कार्यक्रम में जैसे ही करिश्मा कपूर पहुंचीं वैसे ही पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा
अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे…
हर कोई बस करिश्मा कपूर को करीब से देखने और कैमरे में कैद करने को बेताब नजर आया…
कार्यक्रम के दौरान लोगो के आग्रह पर करिश्मा कपूर अपने गाने चलती है क्या नौ से बारह डांस करती नजर आई
कुल मिलाकर देवरिया में करिश्मा कपूर की मौजूदगी ने इस समारोह को खास बना दिया…और शहर को एक यादगार पल दे गया
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia









