शॉर्ट सर्किट से मार्केट में लगी भीषण आग नर्सिंग होम, गैरेज और गोदाम में लाखों का नुक़सान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

शॉर्ट सर्किट से मार्केट में लगी भीषण आग
नर्सिंग होम, गैरेज और गोदाम में लाखों का नुक़सान

 

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड स्थित यादव मार्केट में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने एक ही बिल्डिंग में संचालित नर्सिंग होम, ई-रिक्शा गैरेज और चीनी के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने संचालकों को सूचना दी, लेकिन गोदाम खोलते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में प्रीतम सिंह का एकता नर्सिंग होम, विवेक कुमार चौहान का ई-रिक्शा गैरेज और अंशु का चीनी स्टोर संचालित था। आगजनी में नर्सिंग होम का फर्नीचर, कई ई-रिक्शा और चीनी का स्टॉक जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अंशु के मुताबिक करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि दमकल विभाग ने नुकसान का आकलन जांच के बाद बताने की बात कही है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें