*नेपाल में चुनाव के चलते भारत–नेपाल सीमा के सभी नाके अस्थायी रूप से बंद*
*रूपईडीहा (नेपाल)।* नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बांके जिला प्रशासन ने भारत से लगी सीमा के सभी नाकों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।
जिला प्रशासन कार्यालय, बांके द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिले के भारत–नेपाल सीमा से जुड़े सभी आवागमन नाके 2 मार्च 2026 (सोमवार) रात 12 बजे से 5 मार्च 2026 (गुरुवार) रात 12 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इस अवधि में सीमा पार आवाजाही पर रोक रहेगी ताकि चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरी कराई जा सके।
प्रशासन ने आम नागरिकों, यात्रियों और संबंधित निकायों से इस व्यवस्था का पालन करने तथा आवश्यकतानुसार अपने यात्रा कार्यक्रम पहले से तय करने की अपील की है।
jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia








