ब्रेकिंग — देवरिया
वन स्टाफ सेंटर से किशोरी फरार, रोते हुए प्रभारी ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
देवरिया जनपद के मेडिकल कॉलेज रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर से एक 16 वर्षीय अपहृता किशोरी के फरार हो जाने से हड़कंप मच गया। मामला तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने किशोरी को 14 फरवरी को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर में रखा था, जहां उसके बयान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।
परिजन किशोरी को अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते उसे 26 फरवरी को बाल गृह बालिका बलिया भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच किशोरी किसी सामान को फेंकने का बहाना बनाकर सेंटर से बाहर निकली और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई।
घटना के बाद केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। केंद्र प्रभारी नीतू भारती भावुक होकर फूट-फूट कर रोती नजर आईं और वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026








