पहले प्रेम, शादी और फिर एक बर्ष भी नहीं हुआ पूरा, और हुआ यह अंजाम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली नवाबगंज में प्रेम विवाह का अंजाम दर्दनाक निकला। शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि पति ने ही पत्नी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को लूट की कहानी दिखाने के लिए आरोपी ने घर पर ताला जड़ दिया, लेकिन पुलिस की जांच में उसकी चालाकी खुल गई। पुलिस ने मौके से बेड के नीचे से महिला का खून से लथपथ शव और पास ही पड़ा रक्तरंजित हंसिया बरामद किया।

वारदात ओम सिटी कॉलोनी, हरदुआ गांव के सामने की है। हाफिजगंज के कमुआ गांव निवासी अनिल ने पिछले साल नवंबर में अनीता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अनिल के छोटे भाई सचिन के साथ कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे थे। अनिल मिट्टी ढुलाई का काम करता था, जबकि सचिन मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था।

मंगलवार सुबह दोनों भाई काम पर निकले थे। शाम को लौटे तो घर के बाहर ताला लटकता मिला। पत्नी का फोन बंद था। शक हुआ तो अनिल ने ताला तोड़ा और अंदर घुसा तो बेड के पास खून से सनी पत्नी की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की बारीकी से जांच की। शव के पास पड़ा हंसिया देखकर साफ हुआ कि वारदात को बेहद करीब से अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि कमरे में संघर्ष के निशान थे और हंसिया की नोंक भी मुड़ी हुई थी, जिससे साफ है कि अनीता ने जान बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही अनीता के मायके वाले मौके पर पहुंचे। भाई चंद्रपाल ने बहनोई अनिल, देवर सचिन, सास-ससुर और एक अन्य पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सवालों के घेरे में पति की कहानी
पुलिस पूछताछ में अनिल ने कहा कि वह सुबह काम पर गया था और लौटने पर घटना का पता चला। लेकिन जांच में कई बातें संदिग्ध मिलीं। दोपहर में अनीता की मां ने जब फोन न उठने पर अनिल को कॉल किया था, तो उसने न तो पत्नी को फोन लगाया और न ही घर लौटकर देखा। आमतौर पर वह दिन में कई बार घर आता-जाता था।

jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें