त्योहारों में जहर का खेल सेहत से खिलवाड़ मिलावटखोर समाज के लिए घातक लोगों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग रिपोर्ट मुबीन खान
गुरसराय झांसी।आगामी दीपावली के त्यौहारों को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर के मोदी चौराहे के समीप स्थित कामाख्या दूध डेरी पर छापा मारा।
छापे के दौरान जांच के दौरान टीम ने खोवा और रिफाइंड मिल्क पाउडर का सैंपल भरा सैंपल जांच में खोवा फेल पाया गया।
इसके बाद विभागीय टीम ने डेरी से लगभग 12 कुंतल नकली खोया बरामद किया। बरामद खोये को तीन पहिए वाले वाहन में भरकर रामनगर रोड स्थित काशीराम आवास के पास जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कर दिया गया।
नगर में हुई इस कार्रवाई से डेयरी संचालकों और मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही करने वाली टीम में पवन चौधरी सहायक आयुक्त द्वितीय, खाद्य विभाग झांसी खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैनिक कुमार सुनील कुमार और अमर बहादुर गुप्ता शामिल रहे।
ऐसे मिलावटखोरों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए ऐसे लोग समाज के लिए बहुत ही घातक है जो पैसों की खातिर इंसान के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026








