मिट्टी का टीला धसकने से 5 की मौत,,,,,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में मिट्टी का टीला धंसने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं और दो किशोरी भी शामिल है। हादसे में कई महिलाएं घायल भी हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरडीह गांव का है।

ये तस्वीरें कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरडीह गांव की है। जहां मिट्टी निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का टीला अचानक धंस गया। जिसकी चपेट में आकर दो किशोरियां समेत 5 महिलाओं की मौत हो गई। मरने वालों में 3 महिलाएं और दो किशोरी शामिल है। जबकि कई महिलाएं घायल हो गईं।

हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकाला। और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें