मोती कटरा क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान का जारी, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल : रिपोर्ट-मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मोती कटरा क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान का जारी, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

गुरसराय रेंज के अंतर्गत मोती कटरा क्षेत्र में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर पेड़ों का अवैध कटान किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लकड़ी माफिया बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जिन खेतों पर माफियाओं द्वारा कटाई की जा रही है उनसे संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पा रहे हैं। जबकि वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

एक ओर प्रदेश सरकार *‘एक पेड़ मां के नाम’* अभियान के तहत पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर पेड़ों की अवैध कटाई पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है। सामने आए वीडियो में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर लकड़ी काटे जाने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर वन विभाग की निगरानी और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि वन विभाग इस मामले की जांच कर अवैध कटान में संलिप्त लोगों के खिलाफ क्या कदम उठाता है।

रिपोर्ट मुबीन खान

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें