अवैध खनन के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कड़ी कार्यवाही रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध खनन के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कड़ी कार्यवाही रिपोर्ट मुबीन खान

 

 

गरौठा झांसी।वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रावेद्र मिश्र क्षेत्र के निर्देश पर शांति व्यवस्था, अवैध बाहनों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, अवैध खनन तथा अपराध रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ नवदुर्गा पंडाल की सुरक्षा हेतु उपनिक्षक मदनपाल हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर गस्त पर थे। भ्रमण के दौरान उन्होंने दुरखुरू लखेरी नदी में बिना कागजात के जॉनडियर ट्रैक्टर एवं बालू से भरी ट्राली को पकड़ लिया। ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने में लाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को धारा 207 एक्ट में चीज कर दिया है। तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु परिवहन अधिकारी, खनिज अधिकारी, बांडिज्य कर अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। ट्रैक्टर अवैध बालू से भरी ट्रॉली को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मदनपाल, सिपाही अंकित अवस्थी, शशांक मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें