वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलिस ने मिशन शक्ति रैली निकालकर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत गरौठा में जागरूकता रैली निकाली गई।
प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ कन्या इंटर कॉलेज गरौठा से हुआ। कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरने के बाद रैली गरौठा थाने पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के माध्यम से छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पांडेय ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक रूबी सिंह प्रधानाचार्य सनी सोनी कॉलेज के शिक्षक शिक्षकाए एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।









