ललितपुर
तालबेहट में नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली, घायल हालत में गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा,1 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद
ललितपुर के तालबेहट थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।मामला थाना तालबेहट क्षेत्र का है, जहां नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त सुखपाल सहरिया से पुलिस की मुठभेड़ हुई।पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखपाल सहरिया, पुत्र देवेन्द्र, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम पवा, थाना तालबेहट, जनपद ललितपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।








