152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया : रिपोर्ट-विनोद साहू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष भव्यता से मनाया

 

भारत की अर्थव्यवस्था में जैन समाज का बहुत बड़ा योगदान -राजीव सिंह परीक्षा (विधायक)

बरुआसागर (झांसी) श्री पारसनाथ दिगंबर जैन संस्कृत विद्यालय बरुआसागर के संस्थापक संत श्री गणेश प्रसाद वर्णी जी के 152वी जन्म जयंती महोत्सव एवं विद्यालय का 93 वां स्थापना वर्ष बबीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीक्षा ,शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं चीफ जनरल मैनेजर बीड़ा अरविंद कुमार जैन के विशिष्ट आतिथ्य मे श्री पारसनाथ दिगंबर जैन संस्कृत विद्यालय कोठीपुरा बरुआसागर मैं ध्वजारोहण

विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार जैन की माताजी के कर कमलों से कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं संत श्री गणेश प्रसाद वर्णी के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन पधारे अतिथियों के द्वारा किया गया एवं मंगलाचरण श्रीमती शिखा जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा एवं शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी चीफ जनरल मैनेजर बीड़ा अरविंद कुमार जैन जिले के वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर हुकुमचंद जैन भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश नायक का माल्यार्पण एवं संस्था की पट्टिका से अभिनंदन स्वागत संस्थान के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष विमलेश चौधरी ,कोषाध्यक्ष सुकुमाल मुखिया एवं ऋषभ सिंघई, प्रबंधक चौधरी संजय जैन, निर्मल अलया, गुलाब चंद्र जैन अध्यापक, राजेंद्र जैन सौरभ चौधरी जिनेंद्र कुमार जैन कोठीपुरा ,संदीप जैन( बेबी) प्रदीप जैन राजापुर बृजेश जैन मावा, पत्रकार पवन कुमार जैन,अशोक जैन मामा रमेश चंद्र जैन कपड़ा, जैन समाज के महामंत्री विनोद कुमार जैन एडवोकेट सुनील जैन मामा के द्वारा किया गया तत्पश्चात विद्यावर्धिनी प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें प्रथम स्थान श्रीमती शिखा नायक जैन द्वितीय स्थान श्रीमती पूजा अलया जैन तृतीय स्थान श्रीमती स्नेह लता जैन चतुर्थ स्थान श्रीमती ज्योति जैन पंचम स्थान श्रीमती भारती एवं राशि भंडारी ने प्राप्त किया एवं भगवान के गुणानुवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती स्नेह लता जैन द्वितीय स्थान श्रीमती संगीता चौधरी जैन तृतीय स्थान श्रीमती शिखा नायक जैन एवं बच्चों के पार्सल में प्रथम स्थान कुमारी अनिका जैन ने प्राप्त किया सभी विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण अतिथियों के द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पधारे बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा द्वारा अपने उद्बोधन में संत गणेश प्रसाद वर्णी के द्वारा देश भर में पदयात्रा करते हुए सैकड़ो पाठशालाओं विद्यालय महाविद्यालय की स्थापना कराकर आम जनमानस को शिक्षा का लाभ एवं वृद्ध जनों को आश्रम बनाकर आदि बहुत से सराहनीय कार्य किए गए उन्होंने कहा कि आज के इस युग में भगवान महावीर के उपदेश जियो और जीने दो अहिंसा परमो धर्म से ही विश्व में शांति संभव है भारत की अर्थव्यवस्था में जैन समाज का बहुत बड़ा योगदान है विधायक जी ने कहा ऐसे लगभग 100 वर्ष प्राचीन शिक्षण संस्थाओं का संरक्षण कर संचालन करना बहुत आवश्यक कार्य है जन्म जयंती महोत्सव में पधारे शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी के द्वारा अपने उद्बोधन में पूज्य गणेश प्रसाद वर्णी के द्वारा मानव उत्थान संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान में उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते कहा यह विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा इस संस्थान को विद्यालय से महाविद्यालय बनाने एवं संस्कृत प्राकृत भाषा का संरक्षण करके शोध संस्थान बनाने की दिशा में संस्था के सहयोग की बात कही गई। विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार जैन ने द्वारा इस विद्यालय का इतिहास बताते हुए कहा कि वर्णी जी एक ऐसे संत हुये जिन्होंने ₹1 के 16 पोस्ट कार्ड समाज श्रेष्टियों एवं दानवीरों को प्रेषित कर जागृत कर स्यादवाद महाविद्यालय सहित अनेक शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना कराई ऐसे महापुरुष की मेरी जीवन गाथा सभी के लिए पठनीय है जिसे हर सुधी पाठक के पास पहुंचा जाए इस संस्था कोषाध्यक्ष श्री ऋषभ सिंघाई द्वारा वर्णी जी के जीवन से संबंधित दृष्टांत बताये गुणगान किया मुनि पुंगव निर्यापक श्रमण सुधा सागर महाराज के 44 में दीक्षा वर्ष पूर्ण होने पर अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किए गए। कार्यक्रम के आयोजक दिगंबर जैन संत सुधासागर जीवोदय संस्थान रहे इस अवसर पर समाज के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन चौधरी संजय जैन महामंत्री द्वारा करते हुए विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य एवं भविष्य की योजनाओं से सभी को अवगत कराया गया किया गया सभी आए अतिथियों का आभार संस्था की अध्यक्ष डॉ नरेंद्र द्वारा किया गया अंत में उपस्थित सभी का वात्सल्य भोज के उपरांत कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई । , विवेक जैन, विकास जैन एडवोकेट, विशाल जैन ,अमित जैन गुरुवाणी,समकित क्या,सजल जैन,नमन अलया,पंकज जैन, पर्व जैन, आदर्श जैन, राकेश रोशन, चक्रेश नायक, चिराग जैन, मुन्ना लाल, दयाचंद जैन जैन, तपन जैन, राहुल जैन,श्रीमती अंजू जैन, विनीत जैन ,ज्योति जैन, चंद्रप्रभा जैन, वर्षा नायक, रेखा जैन, शकुंतला जैन, गर्वित जैन, अखिलेश भंडारी, सुनील जैन मोहनपुरा, शशांक जैन, धर्मेंद्र तिवारी पत्रकार, आनंद मोदी पत्रकार, विनोद साहू पत्रकार,विनोद अडजरिया पत्रकार, प्रथम श्रीवास्तव पत्रकार, तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

 

रिपोर्टर विनोद साहू

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें