ग्यारह हजार वोल्टेज का तार टूटकर गिरने से खेत पर चर रही तीन भैंसों की मौत
पशु मालिक ने कि अधिकारियों से मुआवजा दिलाए जाने की मांग
गरौठा झांसी।तहसील क्षेत्र के ग्राम पासौरा में 11 हजार की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से तीन भैंसों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
हादसे के दौरान पशु मालिक अंशुल यादव भी विद्युत तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
अंशुल यादव ने बताया कि प्रतिदिन की भांति आज सुबह अपनी भैंसों को चराने चकरा सेक्टर के पास महाराम के ट्यूबवेल के पास से निकल रहे थे तभी अचानक 11000 विद्युत केवी का तार टूट कर भैंसों के ऊपर गिर गया जिससे भैंसों की मौके परी मौत हो गयी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गरौठा पुलिस एवं उपजिलाधिकारी गरौठा को सूचना दी पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।








