ब्लाक बामौर के ग्राम धनौरा में फर्जी संपर्क मार्ग निर्माण दिखाकर 1.97 लाख रुपये भुगतान का आरोप रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्लाक बामौर के ग्राम धनौरा में फर्जी संपर्क मार्ग निर्माण दिखाकर 1.97 लाख रुपये भुगतान का आरोप रिपोर्ट मुबीन खान

ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का आरोप, बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

गरौठा झांसी।ककरवई क्षेत्र अंतर्गत एवं बामौर विकासखंड बामौर की ग्राम पंचायत धनौरा में मनरेगा के तहत संपर्क मार्ग निर्माण के नाम पर फर्जी कार्य दर्शाकर करीब 1 लाख 97 हजार 400 रुपये का भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण भगवानदास, राजेंद्र कुमार, मोहित आदि ने जिलाधिकारी झांसी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार ग्राम प्रधान धनौरा भैयालाल द्वारा गांव के समीप पुनू बरार के खेत से माता प्रसाद के खेत की ओर संपर्क मार्ग निर्माण कार्य दर्शाया गया। आरोप है कि 1 से 14 सितंबर 2026 तक मस्टर रोल संख्या 4803, 4804, 4805, 4806 व 4807 भरकर करीब 1.97 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त संपर्क मार्ग का निर्माण ग्रामीणों की सहभागिता से करीब 5-6 वर्ष पूर्व ही कराया जा चुका था। वर्तमान में मौके पर बड़े-बड़े पेड़ और झाड़ियां खड़ी हैं तथा नया निर्माण नहीं हुआ है। इसके बावजूद अभिलेखों में कार्य दर्शाकर भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के बाद शनिवार को बीडीओ बामौर गौरव कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बीडीओ के अनुसार प्रथम दृष्टया मौके पर कार्य न होना पाया गया है। संबंधित ग्राम प्रधान से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें