ग्राम कचीर में एमएलसी ने सीसी सड़क और पेयजल टंकी का किया उद्घाटन रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम कचीर में एमएलसी ने सीसी सड़क और पेयजल टंकी का किया उद्घाटन रिपोर्ट मुबीन खान

 

गरौठा झांसी।ब्लॉक बामौर के ग्राम पंचायत कचीर में बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) द्वारा मुन्ना जायसवाल के मकान से सत्ती माता मंदिर तक निर्मित लगभग 110 मीटर सीसी सड़क का एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन निरंजन द्वारा उद्घाटन किया गया।

वही एमएलसी निधि से ग्राम के श्री रामराजा सरकार सिद्धपीठ हनुमान जी महाराज मंदिर में नवनिर्मित सोलर पेयजल टंकी का भी एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने फीता काटकर उद्घाटन किया ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से जहां ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं मंदिर प्रांगण में पेयजल टंकी के निर्माण से भक्तों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर (एमएलसी प्रतिनिधि गरौठा विधानसभा) , अवधेश रिछारिया,श्याम सिंह अस्ता, हरप्रसाद पटेल, शिशुपाल यादव, पुजारी दिनेश तिवारी,दुर्गेश गौतम,आत्माराम यादव (प्रधान खरका) हेमन्त यादव (क्षेत्र पंचायत सदस्य कचीर),अंश बुंदेला, प्रभात परिहार, धूराम परिहार, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें