ककरवई के तालाब से पकड़ा गया मगरमच्छ वन विभाग की टीम ने बेतवा नदी में छोड़ा ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
ककरवई झांसी।गरौठा तहसील अंतर्गत ग्राम ककरवई स्थित मौर्या तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना के बाद वन विभाग ने करीब पांच दिन पहले पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू की थी।
आज गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पिंजड़े में पकड़ लिया।
बामौर रेंज प्रभारी जगदंबा पाठक के नेतृत्व में टीम ने मगरमच्छ को तालाब से बाहर निकाला।
इसके बाद उसे खिरिया घाट स्थित बेतवा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ककरवई के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की कार्रवाई की सराहना की।
रेस्क्यू अभियान में डिप्टी रेंजर हेमंत कुमार, वन दरोगा राजकुमार तिवारी, दीपराज, गजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, वनरक्षक तेज प्रताप, रोहित कुमार सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही।








