भाजपा पार्टी की वरिष्ठ नेता अनुपमा सिंह लोधी ने शक्ति केंद्र संयोजकों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा पार्टी की वरिष्ठ नेता अनुपमा सिंह लोधी ने शक्ति केंद्र संयोजकों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा रिपोर्ट मुबीन खान

 

 

गरौठा झांसी।गरौठा मंडल में अनुपमा सिंह लोधी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा ने शक्ति केंद्र ग्राम कचीर एवं गरौठा के महावीर नगर में शक्ति केंद्र संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं के निवास पर सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे इस विषय पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

गांव-गांव एवं घर-घर जनसंपर्क के दौरान गरौठा नगर के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम पांडे के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशुन खटीक से भी सौजन्य भेंट की।

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में महिलाओं से संवाद किया तथा यह सुनिश्चित करने पर चर्चा की कि कोई भी पात्र महिला सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

ग्राम कचीर में शक्ति केंद्र संयोजक छत्रपाल पाल एवं बूथ अध्यक्ष के निवास पर सौजन्य भेंट कर संगठन एवं सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा की।

इसके साथ ही ग्राम हीरानगर के अध्यक्ष एवं ग्राम मछलीकांच के इंद्रपाल निषाद से भी सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने एवं अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा अनुपमा सिंह लोधी विधानसभा गरौठा में अपनी प्रबल दावेदारी के साथ विधानसभा के ग्रामों में जाकर मतदाताओं से संपर्क भी कर रही हैं।

इस जनसंपर्क अभियान में जितेंद्र सिंह परिहार (टिंचू) गरौठा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बल्लन गुप्ता सर जी मयंक गुप्ता सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें