संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न रिपोर्ट मुबीन खान

 

युवा नेता गगन यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव हिना कावरे का एरच रोड पर जोरदार स्वागत

 

गुरसरांय(झांसी)- नगर आगमन के दौरान एरच रोड पर युवा नेता गगन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पूरे गर्मजोशी और नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय सचिव का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। युवाओं के इस उत्साह को देखकर हिना कावरे ने सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने में युवा शक्ति की भूमिका को सराहा।इस अवसर पर अखंड प्रताप सिंह,पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल खान,राकेश अहिरवार पूर्व पार्षद प्रत्याशी,संजय यादव टोड़ी सहित सैकड़ो युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक सभा चौरसिया मार्केट कटरा बाजार में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हिना कावरे के मुख्य आतिथ्य एवं अनुज मिश्रा जिला प्रभारी संतराम नीलांचल सह प्रभारी के विशिष्ट अथिति तथा जिलाध्यक्ष झांसी देशराज रिछारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिना कावरे ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी की जड़ों को बूथ और ब्लॉक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के हक और मुद्दों के लिए धरातल पर संघर्ष करने का आह्वान किया।जिसमें पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में अलग-अलग संवाद किया।आगामी समय के लिए जिलाध्यक्ष के नाम का सुझाव मांगा जिससे कर्मठ व्यक्ति को जिला की कमान सौंपी जाए।मुख्य अतिथि हिना कावरे ने कांग्रेस का इतिहास बताकर एक जुटता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह परीक्षा,प्रदुम सिंह जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,कार्यक्रम संयोजक चंद्र प्रकाश चौरसिया,साहब सिंह बुंदेला मोना राजा,जिला महासचिव रामभरोंसे पेंटर,नगर अध्यक्ष अभिषेक चतुर्वेदी,युवा नेता गगन यादव,अश्वनी पस्तोर पूर्व जिला सचिव,आजाद मेंबर,गयाप्रसाद मिस्त्री,अखंड गुर्जर,आत्माराम मास्टर,अशोक सेन,सचिन श्रीवास मोठ,जीतू राजा,सुरेश जैन,ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रजापति,सोनल सिंह पटेल,जिला सचिव अजय मौर्य राकेश अहिरवार,जगदीश कुशवाहा, कालू गुर्जर,मलखान सिंह दीवान,राहुल पटेल,ठाकुर दास रैकवार,पंकज पांचाल,रामनरेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।आभार ब्लॉक अध्यक्ष ने व्यक्त किया।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें