जिलाधिकारी द्वारा छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया – रिपोर्ट : मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी।आज तहसील परिसर में ‘वन महोत्सव’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी झांसी, गौरांग राठी रहे, जिनके द्वारा तहसील परिसर में औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
​इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उपस्थित जनसमुदाय और अधिकारियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण के संतुलन में वृक्षों के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि “वृक्षारोपण केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा वन विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सक्रियता की प्रशंसा (सराहना) की गई।
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी सुनील कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ उप प्रभागीय वन अधिकारी (SDO) मऊरानीपुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) बामोर, क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) गुरसराय एवं वन विभाग व तहसील प्रशासन का समस्त स्टाफ सक्रिय रूप से सम्मिलित रहा।

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें