मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म शोर मचाने पर छोड़कर भागा पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत : रिपोर्ट- मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म शोर मचाने पर छोड़कर भागा पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी। कोतवाली अंतर्गत मथनिया निवासी एक महिला ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की दिनांक 5 जुलाई 2026 को समय प्रातः 10:00 बजे ग्राम का ही छोटू रैकवार उम्र करीब 22 वर्ष के द्वारा उसकी पुत्री को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम गुडां के झारखंड मंदिर के जंगल में मंदिर से कुछ दूरी पर बबूल की झाड़ियां के नीचे ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार करने के बाद उसने फिर मेरी पुत्री को मोटरसाइकिल पर बिठाकर मऊरानीपुर के ग्राम भडंरा ले गया लेकिन मेरी पुत्री के रोने व चिल्लाने पर कुछ लोग इकट्ठे हो गए भीड़ देखकर वह जाति सूचक गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए मेरी पुत्री को छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर धारा 137 (2)65(1)352,351(3) बीएनएस व 4(2) पाकसो एक्ट वह 3(2)/3(2)वी ए/ 3(1)द/3(1)घ एससी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
वहीं इस घटना को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि ऐसे अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Mubeen Khan
Author: Mubeen Khan

Leave a Comment

और पढ़ें