सीएमओ किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक – रिपोर्ट : मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झाँसी। समाधान दिवस के बाद सीएमओ डॉ शिशिर पूरी ने किया सीएचसी गरौठा का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक
झाँसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने सोमवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। डिस्पेंसरी कक्ष का निरीक्षण करते हुए दवाओं के रख-रखाव, उपलब्धता एवं अभिलेखों की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दवाओं के दैनिक उपभोग (डेली कंजम्प्शन) रजिस्टर को अधिक पारदर्शी, अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही सभी अभिलेखों का नियमित संधारण, दवाओं का समुचित प्रबंधन तथा अस्पताल की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।मौके पर डॉ विमल कुमार अधीक्षक सामु स्व केंद्र बामौर मौजूद रहे एवं केंद्र प्रभारी डॉ राहुल गुप्ता सहित डॉ विवेक सोनी, शैलेश यादव बीपीएम, विनोद साहनी बी ए एम, सीताराम रजक, दिनेश सोनी, कृष्ण गोपाल , अमित राय, अमित सचान, कामिनी स्टॉफ नर्स, आदि स्टॉफ मौजूद रहा!

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें