ऑन लाइन सट्टे के खिलाफ कानपुर पुलिस की बड़ी कारवाई करोडो रुपए के साथ 5 गिरफ्तार..
कानपुर पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए करोड़ों के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, संयुक्त टीम की कार्रवाई में पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके से साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है, पुलिस अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है…
कानपुर में आईपीएल मैचों के दौरान चल रहे ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क पर फजलगंज पुलिस और सर्विलांस/स्वाट सेंट्रल जोन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करारा प्रहार किया है, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद नगर पुल के नीचे खड़ी एक सफेद सोनेट कार में दो युवक ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापा मारकर कार सवार कार्तिक लखवानी और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपियों ने किदवई नगर स्थित एक किराए के मकान का खुलासा किया, जहां से पूरे नेटवर्क का संचालन हो रहा था, इसके बाद पुलिस ने वहां दबिश देकर तीन और आरोपियों—कल्पेश, रवि नाई और विष्णु—को गिरफ्तार किया, जो सभी गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं, मौके से पुलिस ने कुल 3 करोड़ 91 लाख 50 हजार रुपये की भारी नकदी, छह मोबाइल फोन, दो करेंसी चेकिंग मशीन, एक सोनेट कार समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ऑनलाइन ऐप के जरिए लोगों को सट्टे की आईडी देते थे और शहरभर से पैसा इकट्ठा करते थे, पुलिस के मुताबिक इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड ‘मनीष उर्फ प्रोफेसर’ है, जो फिलहाल फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है,इस बड़ी कार्रवाई पर पुलिस कमिश्नर ने टीम को 50 हजार रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया है… वहीं फजलगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है… साथ ही बरामद रकम की सूचना आयकर विभाग को भी भेज दी गई है वही अब पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और फरार सरगना की तलाश मे जुटीं है..








